श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया के दौरान एसएमएस, एमएमएस अथवा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के कंटेंट की निगरानी करें। सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो, ऑडियो क्लिप व टेस्ट मेसेज पर विशेष निगरानी रखें। गलत व भ्रामक सूचनाएं एसएमएस, एमएमएस तथा सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल करने से अमन चैन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है। इससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऐसे मामलों में तत्काल संबंधित व्यक्ति को चिह्नित कर विधिक कार्रवाई करें।
यह बातें गुरुवार को जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी टीके शिबु ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जारी आदेश में कहा है। उन्होंने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया के दौरान लोग एसएमएस, एमएमएस तथा सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट डाल सकते हैं जिससे शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। इसलिए एसएमएस, एमएमएस तथा सोशल मीडिया पर किये जाने वाले सभी प्रकार के कंटेंट की निगरानी करें।
सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो, ऑडियो क्लिप व टेस्ट मेसेज की विशेष निगरानी रखी जाए। यदि कोई गलत व भ्रामक सूचनाएं एसएमएस, एमएमएस तथा सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल करता है। तो ऐसे मामलों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधितों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाए। जिससे चुनाव में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो सके। और जिले में अमन चैन व कानून व्यवस्था बनी रहे। ऐसे वायरल होने वाले मेसेजों पर पूरी सतर्कता रखें एवं गलत भ्रामक और सनसनीखेज सूचना फैलाने वाले व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाए।