फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अब ईओ पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने जांच की मांग

Tue, 18 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा की ईओ अनीता शुक्ला पर टेंडर प्रक्रिया में मनमानी का आरोप है। पूर्व में प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, नगर विकास मंत्री एके शर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने भी शिकायत की थी। अब भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी ने जिलाधिकारी से जांच व टेंडर समिति के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। ईओ द्वारा स्वीकृत एक टेंडर अनियमितता के कारण रद्द किया गया था। रद्द टेंडर को जांच जारी रहते हुए दोबारा लगाया जा रहा है। हरिओम तिवारी ने जिलाधिकारी से जांच पूरी होने तक टेंडर प्रक्रिया रोकने की अपील की। उन्होंने छह करोड़ रुपये के टेंडर में मनमानी के आरोप में ईओ के वित्तीय अधिकार रोकने की भी मांग की। इस प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें