फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर

Thu, 25 Jan 2024 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की जयंती बुधवार को मनाई गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनको याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सपा जिला उपाध्यक्ष अजहर हुसैन मंसूरी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे। महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सरोजिनी शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सरल और सरस हृदय के राजनेता माने जाते थे। महेश यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते हुए पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। इस मौके पर रामकुमार यादव, मोइनुद्दीन अहमद, एजाज अहमद, करीम इदरीसी व आशीष यादव सहित काफी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

कर्पूरी समाज ने भी किया याद
कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बुधवार को उन्हें कर्पूरी समाज के लोगों ने भी याद किया। इस दौरान भिनगा में राजू कर्पूरी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। जिसमें मौजूद वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद करते हुए उन्हें महान समाज सुधारक बताया। इस दौरान काफी संख्या में नाई समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें