जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान किट प्रदान करते एडीएम व सीएमएस।
- फोटो : जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान किट प्रदान करते एडीएम व सीएमएस।
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में मंगलवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से एडीएम न्यायिक अशोक कुमार की अध्यक्षता में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नवजात बच्चियों की माताओं को किट वितरित की गई।
मिशन शक्ति फेज-5 व सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ माताओं से केक कटवाकर किया गया। इस दौरान एडीएम ने कहा कि बेटी परिवार पर बोझ नहीं है, बल्कि वह परिवार के लिए ईश्वर कर वरदान है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज ने कहा कि बच्चियों को अच्छी शिक्षा और संस्कार अवश्य दें। सीएमस डॉ. राजपाल सिंह ने माताओं को बच्चियों के स्वास्थ्य की जानकारी दी। हब की जिला मिशन कॉर्डिनेटर सरिता मिश्रा ने नवजात बच्चियों का मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला व प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में आवेदन करने की जानकारी दी। जेंडर स्पेशलिस्ट संजय कुमार वर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।