फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रविदास जयंती को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

Thu, 30 Jul 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर कलश वंदन यात्रा का स्वागत करते भाजपाई।
विज्ञापन
श्रावस्ती: संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिले में इस अभियान की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। यह अभियान अगले सात महीने तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से कलश श्रावस्ती भेजा गया। यहां पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा व विधायक श्रावस्ती राम फेरन पांडेय ने बाजे-गाजे के साथ कलश का स्वागत किया। विधायक ने विधि-विधान से कलश पूजन कर पुष्प अर्पित किए और उसे अपने सिर पर धारण किया। इसके बाद रथ के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

विधायक ने कहा, संत शिरोमणि गुरु रविदास किसी एक समाज के संत नहीं थे, बल्कि संत परंपरा के श्रेष्ठ संतों में से एक थे। उन्होंने भक्ति के साथ समाज को समरसता और समानता का संदेश दिया। उनका संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ पूरी मानवता को सही मार्ग दिखाता है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने कहा, व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व, आचरण और चरित्र से महान बनता है। कलश वंदन रथ यात्रा के संयोजक व जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडेय ने कहा, संत रविदास ने अपने उपदेशों से समाज को जोड़ने और जातियों में बंटे समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें