फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: न्यायमूर्ति ने किया अधिवक्ता चेंबर भवन का उद्घाटन

Fri, 18 Sep 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
अ​धिवक्ता चेंबर्स भवन का उद्घाटन करती प्रशासनिक न्यायमूर्ति।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिविल कोर्ट परिसर में नवनिर्मित अधिवक्ता चेंबर्स भवन का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को हुआ। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने वर्चुअली भवन का उद्घाटन किया। वहीं, दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचीं हाईकोर्ट की प्रशासनिक न्यायमूर्ति एवं सेशन कोर्ट श्रावस्ती की प्रशासनिक जज गरिमा प्रसाद ने फीता काटकर व बटन दबाकर उद्घाटन किया। अधिवक्ताओं को फूस की झोपड़ियों से निजात दिलाने के लिए परिसर में 144 चेंबर्स का निर्माण कराया गया है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी ने इसे संघ की बड़ी उपलब्धि बताया। महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने कहा कि चेंबर्स मिलने से अधिवक्ताओं को सर्दी, गर्मी और बारिश से राहत मिलेगी। जिला जज दिनेश चंद्र ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन अपर सत्र न्यायाधीश सौरभ सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें