डायट में प्रशिक्षण के दौरान मौजूद शिक्षक।-
कटरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इकौना में शुक्रवार को परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहले दिन शिक्षकों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने की जानकारी दी गई। डायट प्राचार्य राम प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षकों में संरक्षण व नेतृत्व क्षमता का होना आवश्यक है। किसी संस्थान व संगठन की प्रगति में नेतृत्वकर्ता की सोच व क्षमता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वरिष्ठ प्रवक्ता रमेश चंद्र मौर्या ने कहा कि संस्था के विकास में प्रमुख की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। प्राथमिक विद्यालयों की सफलता प्रधानाध्यापकों की कर्तव्यनिष्ठा पर निर्भर है। प्रधानाध्यापक प्रत्येक छात्र को उसकी पूर्ण क्षमता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर ओम प्रकाश यादव, दिव्य प्रताप, इरशाद अहमद, जितेंद्र कुमार, विनीत कुमार सिंह व रेनू यादव मौजूद रहीं।