फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: न्यायिक अधिकारियों ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Thu, 30 Nov 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज ने बुधवार को न्यायिक अधिकारियों के साथ जिला कारागार बहराइच का निरीक्षण किया। इस दौरान कारागार में निरुद्ध बंदियों व कैदियों से मिलकर उनका हाल जाना।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज अजय सिंह ने एसीजेएम देवर्षि देव कुमार के साथ जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल बंदियों के संचालित निशुल्क विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जिसमें कैदियों व बंदियों से संबंधित अधिकार व योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद न्यायिक अधिकारियों ने महिला व पुरुष बंदी बैरक, भोजनालय व अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही महिला कैदियों के स्वास्थ्य व उनके नवजात शिशुओं के टीकाकरण के बारे में जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण का निर्देश दिया।
साथ ही बंदियों की समस्या सुन उसके निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक आनंद कुमार शुक्ला को निर्देशित किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी जेलर देवकांत वर्मा, डिप्टी चीफ एलएडीसी जगदंबा त्रिपाठी, असिसटेंट एलएडीसी अरूण कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ लिपिक दयाराम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें