फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में लोगों को सीएए के बारे में बताएं भाजपाई

विज्ञापन
श्रावस्ती में जनजागरण अभियान की शुरुआत करते भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई की ओर से नागरिक संशोधन कानून के संबंध में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत पार्टी कार्यालय भिनगा में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक लखनऊ कैंट, क्षेत्रीय अभियान प्रमुख व लोकसभा प्रभारी ने की।
विज्ञापन

कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा कि देश में जब से नागरिक संशोधन एक्ट की चर्चा शुरू हुई, तब से विपक्षी आम जनता के बीच भ्रम व भय की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि नागरिकता संशोधन एक्ट का मूल आधार किसी भी भारतीय की नागरिकता लेने का नहीं, बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में धार्मिक रूप से प्रताड़ित किए लोगों को नागरिकता देने का है। इससे भारत में किसी भी धर्म, संप्रदाय व समाज से कोई संबंध नहीं है ओर न ही इससे भयभीत होने की जरूरत है।
मोदी सरकार देश की समृद्धि व सौहार्द के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने सबका साथ सबका विकास व अंत्योदय के मूल मंत्र पर काम करते हुए देश के मूल मुद्दों का निस्तारण कराया, जिसमें तीन तलाक, अनुच्छेद 370, 35 ए प्रमुख है। इसी प्रकार नागरिक संशोधन एक्ट भी एक महत्वपूर्ण कानून है। एक जिम्मेदार नागरिक व कार्यकर्ता होने के नाते हम लोगों का कर्तव्य है कि इस कानून के संबंध में फैली गलत सूचनाएं, भ्रांतियां और तथ्यों को जनता के बीच जाकर बताएं।
विज्ञापन

जनजागरण अभियान के क्षेत्रीय प्रमुख पियूष मिश्र ने कहा कि इसके तहत सभी जिला पदाधिकारियों, मोर्चों, प्रकष्ठों, विभाग व प्रकल्प के अध्यक्षों तथा जिला संयोजकों को गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्र्क कर नागरिकता संशोधन कानून की पूरी जानकारी देना है। साथ ही जनता के सवालों व संशयों का समाधान भी करना है, जिससे देश की अखंडता व सौहार्द बिगाड़ने की विपक्षियों की चाल कामयाब न हो सके।
जिलाध्यक्ष संजय कैराती ने कह ाकि पहली बार एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाली सरकार भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए अग्रसर है। विपक्षियों के पास कोई ऐसा मुद्दा नहीं था, इसलिए उन्होेेंने नागरिकता संशोधन कानून की गलत जानकारी फैलाकर जनता को भ्रमित करने, आपसी सौहार्द बिगाड़ने व उपद्रव फैलाने का काम किया है। कार्यशाला को पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रामसुंदर चौधरी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शंकर दयाल पांडेय, उदय प्रकाश त्रिपाठी, दिवाकर शुक्ला, संजू तिवारी, पाटेश्वरी मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, विनोद साहू, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें