फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समानता और सौहार्द का संदेश देने को निकाली यात्रा

विज्ञापन
श्रावस्ती से सारनाथ तक जर्नी फॉर इक्वलिटी साईकिल यात्रा का बौद्घ तपोस्थली से हरी झंडी दिखा कर रव? - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। अवध यूथ कलेक्टिव व ऑक्सफेम इंडिया की ओर से संयुक्त रूप से श्रावस्ती से सारनाथ तक जर्नी फॉर इक्वलिटी साइकिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले की सामाजिक संस्थाओं की उपस्थिति में यात्रा को समाजसेवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान समाजसेवी सीमा बौद्ध ने कहा कि असमानता और गैरबराबरी के विरुद्ध यह साइकिल यात्रा अंगुलिमाल गुफा श्रावस्ती से शुरू हुई है। यह यात्रा श्रावस्ती वाया बलरामपुर होते हुए शाम तक गोंडा पहुंचेगी। यात्रा की शुरुआत पर अंगुलिमाल गुफा पर एक संवाद और चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान यात्रा में शामिल यात्रियों, साथियों और अतिथियों ने यात्रा के उद्देश्य, जरूरत और भूमिका पर चर्चा हुई। यात्रा में शामिल गुफरान सिद्दीकी ने कहा कि यह यात्रा समानता और सौहार्द का संदेश देते हुए आगे बढ़ेगी। यात्रा छोटे-छोटे बाजारों में संवाद बनाते हुए आगे बढ़ेगी।
यात्री आफाक उल्लाह ने कहा कि यह यात्रा अपने परिवेश को समझने और समझाने की यात्रा है। इस यात्रा के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर एक को मिले, यह हर एक बच्चे का हक है। साथ ही यात्रा के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का एक प्रयास भी हैं। शिवांशु ने कहा कि हमारे समाज में किशोरियों की शिक्षा के लिए एक संवाद हो। जिससे शिक्षा को बल मिले। भंते विनीत मौर्या में कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज मे व्याप्त असमानता और गैरबराबरी के विरुद्ध लोगों में जागरूकता लाने, किशोरियों के लिए शिक्षा के पर्याप्त अवसर बनाना और पर्यावरण के लिए लोगों में चेतना का विस्तार करना है। यह यात्रा गोंडा, फैजाबाद, अकबरपुर, जौनपुर होते हुए 12 मार्च को सारनाथ वाराणसी में संपन्न होगी। इसमें प्रस्तावित जिलों के साथी यात्रा में जुड़ते हुए यात्रा को संपन्न करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें