अपर निदेशक अभियोजन योगेंद्र नाथ दीक्षित
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में तैनात संयुक्त निदेशक अभियोजन योगेंद्र नाथ दीक्षित को पदोन्नति मिली है। अब वह अपर निदेशक अभियोजन बनाए गए हैं।
इसके लिए गृह मंत्रालय द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। जिसके बाद प्रमोशन पाने वाले संयुक्त निदेशक अभियोजन ने जिले में ही अपर निदेशक अभियोजन का पद भार ग्रहण किया है। उनकी प्रोन्नति पर जिले के अधिवक्ता, अभियोजन अधिकारियों के साथ अन्य अधिकारियों ने बधाई दी है।