फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 6000 दीपों से रोशन हुआ जेतवन

Sun, 03 May 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गंध कुटी पर फूल पूजा करते बौद्ध अनुयायी।- संवाद
विज्ञापन
कटरा। बुद्ध पूर्णिमा की शाम बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के जेतवन परिसर में दीप यज्ञ के दौरान 6000 दीप जलाए गए। उधर, गंध कुटी में बौद्ध भिक्षु देवेंद्र के नेतृत्व में विशेष फूल पूजा की गई। इस बीच उन्होंने अहिंसक यज्ञों के महत्व पर आधारित भगवान बुद्ध के उपदेशों की जानकारी दी।
विज्ञापन


बौद्ध भिक्षु देवेंद्र ने कौशल नरेश प्रसेनजित के यज्ञ का जिक्र करते हुए बताया कि प्रसेनजित ने सैकड़ों पशुओं को बलि देने की तैयारी की थी। भगवान बुद्ध ने ऐसे यज्ञों को अस्वीकार किया, जहां निरीह प्राणियों की हिंसा होती है। उन्होंने कहा कि विद्वानों को ऐसा यज्ञ करना चाहिए, जिसमें हिंसा न हो।

देवेंद्र ने दीर्घ निकाय के कूटदत्त सुत्त का हवाला देते हुए महाविजित राजा की कथा भी सुनाई, जिसमें राजा ने लोक कल्याण के विभिन्न कार्य किए थे। भिक्षु ने बताया कि बुद्ध ने कहा था कि लोगों का भला करने वाले सत्कर्म ही उत्तम यज्ञ हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद विजय बौद्ध ने बताया कि पूरे परिसर में 6000 दीप जलाए गए हैं। दीप यज्ञ के दौरान जेतवन परिसर के प्रमुख स्थलों गंध कुटी, शिवली स्तूप, बोधिवृक्ष, सभा मंडप, कौशाम कुट्टी और सूर्यकुंड को पुष्पों और दीपों से सजाया गया। इस दौरान राजकिशोर वर्मा, संजय खन्ना, बौद्ध भिक्षु भंवरानंद, नाग लोक व मेघा थेरो आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें