फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार का डीएम व एएसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला कारागार बहराइच में श्रावस्ती के कैदी भी निरुद्ध हैं। इस लिए मंगलवार शाम डीएम व एएसपी ने जिला कारागार बहराइच का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने जिले के बंदियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उनका हाल भी जाना।
विज्ञापन

जिले में अब तक कारागार का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में जिले में होने वाली आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों को जिला कारागार बहराइच में निरुद्ध किया जा रहा है। इतना ही नहीं सजायाफ्ता कैदियों को भी जिला कारागार बहराइच भेजा जा हा है।
ऐसे में उन्हें जेल में सरकार की ओर से दी जा रही सभी सुविधाएं मुहैया हो रही हैं अथवा नहीं, इसका हाल जानने के लिए जिलाधिकारी यशु रुस्तगी व अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने जिला कारागार बहराइच का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बहराइच जिला जेल में निरुद्ध पुरुष व महिला बंदियों व कैदियों के बैरकों में जाकर जानकारी ली। अधिकारियों ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक का निरीक्षण किया। वहीं जेल परिसर में संचालित क्लीनिक का भी निरीक्षण किया।
जहां तैनात चिकित्सकों से बंदियों को दी जाने वाली दवाओं सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं मुलाकाती पंजिका का भी निरीक्षण किया गया। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने बंदियों से मिल कर उनका हाल भी जाना। इस मौके पर कारागार अधीक्षक एएन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें