श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मरीजों की जांच के साथ ही उन्हें दवाओं का भी वितरण किया गया। इसमें त्वचा रोग व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को मौसम जनित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से कई स्थानों पर मरीजों को परचा बनवाने से लेकर जांच व दवा के लिए इंतजार करना पड़ा।
बुखार के 41 मरीज आए
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर गिरंट में चिकित्साधिकारी डाॅ. सालिम मसूद के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 41 मरीजों में से बुखार के 19, त्वचा रोग के 12, पेट दर्द के चार तथा पांच मरीज शामिल रहे। इस दौरान एनएचएम कर्मियाें के हड़ताल पर होने से मरीजों को परचा बनवाने व दवा लेने के इंतजार करना पड़ा। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नासिर गंज में डॉ. प्रभाकर मिश्रा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बुखार के 22, त्वचा रोग के आठ, खांसी के 11 तथा शेष अन्य बीमारियों के मरीज आए। इस मौके पर फार्मासिस्ट चंद्र प्रकाश सिंह, एलटी नेहा कुमारी आदि मौजूद रहीं।
32 मरीजों का हुआ इलाज
कटरा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में 32 मरीजों में से पेट से संबंधित बीमारियों के पांच, मधुमेह के तीन, त्वचा रोग के छह, एनिमिया के दो, उच्च रक्तचाप के दो, तीन गर्भवती महिलाएं तथा शेष अन्य बीमारियों के मरीज आए। चिकित्सक ने बताया कि गर्मी में सूती कपड़े ही पहनें, तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें तथा सफाई पर विशेष ध्यान दें। तभी मौसम जनित बीमारियों से बचाव हो सकेगा।
तुलसीपुर पीएचसी में 10 मरीज ही आए
वीरपुर संवाद के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में 10 मरीजों में से पेट दर्द के एक, बुखार के चार, डायरिया के तीन तथा त्वचा रोग के दो मरीज आए। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में डॉ. शकील की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान बुखार व खांसी के पांच, त्वचा रोग के 12, पेट दर्द के छह, मधुमेह के सात तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित पांच मरीज आए।