फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पूरी रात रुक-रुक कर होती रही बारिश, फिर निकली तेज धूप

Tue, 24 Jun 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
रविवार रात हुई बारिश के बाद खेतों में भरा पानी। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में रविवार देर रात शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर सुबह तक जारी रही। इस बीच चली पछुआ हवा से मौसम सुहाना रहा। सोमवार सुबह खिली चटकीली धूप से बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। वहीं, खेतों में पर्याप्त पानी पाकर किसानों के चेहरे खिल गए। इस दौरान भिनगा नगर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

तराई में आषाढ़ के मेघ रविवार को मेहरबान दिखे। देर रात चली पछुआ हवा के साथ शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर पूरी रात जारी रही। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं अपेक्षित पानी पाकर किसान धान की रोपाई करने में जुट गए। हालांकि सोमवार सुबह निकली चिलचिलाती धूप व जगह-जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव से लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। बारिश के बीच भिनगा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की रात में बाधित हुई विद्युत आपूर्ति कुछ क्षेत्रों में सुबह तो कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद बहाल हो सकी। वहीं सिरसिया क्षेत्र में बाधित आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो पाई। उधर, हरदत्त नगर गिरंट के ग्राम गौसपुर के मजरा नई बस्ती निवासी राजकुमार के घर पर तेज हवा के कारण एक पेड़ गिरने से छत क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

रविवार रात हुई बारिश के बाद खेतों में भरा पानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें