जमुनहा (श्रावस्ती)। उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा के खेल मैदान में गुरुवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें न्याय पंचायत के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य अमरनाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की।
प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय लालबोझा के इसरार प्रथम, प्राथमिक विद्यालय जमुनहा प्रथम के मोहम्मद अकरम द्वितीय व उमेर तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय परसोहना की शिवानी प्रथम, लालबोझा की अंजना द्वितीय व प्रियंका तृतीय स्थान पर रही।
प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में लालबोझा के इसरार अली प्रथम, परसोहना के अमन पटेल द्वितीय व जमुनहा के मोहम्मद अकरम तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में जमुनहा के राकेश प्रथम, सोहेल द्वितीय व लालबोझा के पप्पू चौहान तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में जमुनहा की चांदनी प्रथम, लालबोझा की वसुंधरा द्वितीय व परसोहना की मोहनी तृतीय स्थान पर रही।
200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जमुनहा के चिराग मिश्रा प्रथम, लालबोझा के राकेश द्वितीय व परसोहना के कृष्ण कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में लालबोझा की वसुंधरा प्रथम, जमुनहा की चांदनी द्वितीय व संजना तृतीय स्थान पर रही। प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में लालबोझा के रंजीत प्रथम, सोनू द्वितीय व जमुनहा के मोहम्मद अकरम तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में परसोहना की शिवानी प्रथम, लालबोझी की अंजना द्वितीय व परसोहना की अजादुल तृतीय स्थान पर रही।
उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय जमुनहा प्रथम व कंपोजिट विद्यालय परसोहना द्वितीय स्थान पर रहा। समूह गान में कंपोजिट जमुनहा प्रथम, अंताक्षरी उच्च प्राथमिक में कंपोजिट जमुनहा प्रथम व लालबोझा द्वितीय स्थान पर रहा।
उच्च प्राथमिक विद्यालय की एकांकी, लोकगीत और कबड्डी बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय जमुनहा प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग कबड्डी परसोहना प्रथम, जमुनहा द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग कबड्डी में परसोहना प्रथम, जमुनहा द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग कबड्डी में जमुनहा प्रथम व लालबोझा द्वितीय स्थान पर रहा। विजेता प्रतिभागियों को बीईओ जमुनहा सुनीता वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।