फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ड्रिप स्प्रिंकलर विधि से करें सिंचाई, कम होगी लागत

Sat, 02 Aug 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। उद्यान विभाग की ओर से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत पीडीएमसी (प्रति बूंद अधिक फसल) योजना संचालित की जा रही है। इससे किसान कम लागत में फसलों की सिंचाई कर सकते हैं। इससे पानी के अपव्यय को रोका जा सकता है।
विज्ञापन


योजना के तहत किसानों को उद्यान विभाग की ओर से अनुदान पर ड्रिप स्प्रिंकलर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान इसका उपयोग कर 50 प्रतिशत तक पानी की बचत कर सकता है। इससे जहां एक ओर सिंचाई में लागत कम होगी वहीं समय की भी बचत होगी। ड्रिप स्प्रिंकलर विधि अपनाने के लिए विभाग की ओर से लघु व सीमांत किसानों को 90 व अन्य किसानों को 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है।

इन फसलों के लिए उपयुक्त है ड्रिप स्प्रिंकलर विधि
ड्रिप विधि से आम, अमरूद, लीची, आंवला, नींबू, पपीता व केला की सिंचाई बेहतर तरीके से की जा रही है। इसी तरह से टमाटर, मिर्च, शिमला मिर्च, करेला, फूलगोभी, रजनीगंधा, ग्लेडियोलस व गुलाब आदि के लिए भी इस विधि का प्रयोग किया जाता है। वहीं स्प्रिंकलर विधि से गेहूं, मक्का, ज्वार, बाजरा, मसूर व सरसों आदि फसलों की सिंचाई बेहतर तरीके से की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत किसानों को श्रेणीवार अनुदान दिया जाएगा। किसान विभाग की वेबसाइट http://upmip.in पर अपना पंजीकरण करा कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
- बाली शरण चौधरी,जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें