फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बैंक खातों की गड़बड़ी बनी इंस्पायर अवार्ड के राह में रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। केंद्र सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर किया गया था। इसमें चयनित विद्यार्थियों के खातों में त्रुटि होने से अभी तक उनके खाते में अवार्ड की धनराशि नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में 11 विद्यार्थियों का चयन किया गया था, लेकिन इन विद्यार्थियों के खातों में केवाईसी, बैंक सत्यापन, गलत आईएफएससी कोड व बैंक खातों के निष्क्रिय होने से अवार्ड की धनराशि से वंचित हैं।
ऐसे में शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव ने डीआईओएस को पत्र जारी कर 31 मई तक त्रुटियों को सुधरवाने का निर्देश दिया है। डीआईओएस मिथिलेश कुमार ने बताया कि सभी संबंधित विद्यालयों को समय से बैंक खातों की गड़बड़ी को दुरुस्त कराने का आदेश दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों के खाते में अवार्ड की धनराशि हस्तांतरित की जा सके। उन्होंने बताया कि अवार्ड की धनराशि से विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों की निगरानी में मॉडल बनाना होगा। इसे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें