फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भिनगा से इरफान, इकौना से गजाला बनीं अध्यक्ष

Sat, 13 May 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भिनगा में भाजपा से 3037 मतों से जीती बसपा, इकौना में 200 मतों से कांग्रेस ने सपा को पछाड़ा
विज्ञापन

श्रावस्ती। जिले के दोनों निकायों से भाजपा का पत्ता साफ हो गया। नगर पालिका भिनगा में भाजपा को हराकर बसपा के इरफान तो इकौना में सपा को हराकर कांग्रेस की गजाला चौधरी अध्यक्ष बनीं। इकौना में भाजपा तीसरे स्थान पर रही। नगर निकाय का परिणाम शनिवार शाम तक घोषित कर दिया गया। सुबह 8:00 बजे से शुरू हुआ मतगणना का रुझान एक घंटे बाद ही आने लगा। इसी के बाद भिनगा में करीब तीन बजे अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी गई। जिसमें बसपा प्रत्याशी इरफान अहमद को विजेता घोषित किया गया। इन्हें पड़े कुल मत 21,149 में से 7220 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि इनके निकटतम भाजपा प्रत्याशी को केवल 4,183 मत ही प्राप्त हुए। ऐसे में बसपा को 3,037 मतों से जीत मिली। वहीं इकौना में कुल पड़े 8,406 मतों में से कांग्रेस की गजाला को 3,175 मत प्राप्त हुए। जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के राबिया खातून को 2,975 मत ही प्राप्त हुए। यहां कांग्रेस ने 200 मतों से अपनी जीत दर्ज की है। यहां भाजपा प्रत्याशी शांती को मात्र 1,975 मत ही प्राप्त हो पाए। जबकि इकौना में नोटा मतों की संख्या 11 व भिनगा में 42 थी।
विज्ञापन



दोनों निकायों में भाजपा अल्पमत में
नगर पालिका परिषद भिनगा में कुल 25 वार्ड सदस्य हैं। इसमें से छह वार्ड सदस्य सपा के, कांग्रेस के पांच, निर्दल आठ, बसपा के तीन व भाजपा के भी तीन सदस्य चुने गए हैं। कुछ वार्ड तो ऐसे थे जहां वोटरों ने निर्दल के सामने सत्ता दल को कोई तवज्जो ही नहीं दी। दोनों के मतों का अंतर ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें