फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भिनगा का कायम रहा इतिहास, तीसरी बार फिर जनता ने नहीं दिया मौका

Sat, 13 May 2023 07:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष को जनता ने पहुंचाया तीसरे स्थान पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। नोटिफाइड एरिया से नगर पालिका परिषद तक के भिनगा के सफर में किसी भी अध्यक्ष को तीसरी बार सत्ता नहीं मिली। यह परंपरा इस बार भी कायम रही। पूर्व अध्यक्ष को जनता ने इस बार तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

1899 में नोटिफाइड एरिया बनी भिनगा बाद में 1988 में नगर पंचायत और वर्ष 2017 में नगर पालिका परिषद बनी भिनगा में अध्यक्ष पद पर तीसरी बार किसी को अध्यक्ष की कुर्सी नसीब नहीं हुई। पहली बार मोहम्मद नजीर ने 1940 से 1947 तक व दूसरी बार 1957 से 1960 तक अध्यक्ष की कुर्सी संभाली। इनके बाद तपस्वी सिंह ने 1956 से 1957 तक व 1962 से 1964 तक अध्यक्ष की कुर्सी संभाली। राम प्रताप गुप्ता 1953 में एक वर्ष व बाद में 1964 से 1971 तक अध्यक्ष रहे। इनके बाद यार मोहम्मद अंसारी ने 1988 से 1994 तक व बाद में एक वर्ष के लिए 1994 में अध्यक्ष की कुर्सी संभाली। इसके बाद नादिर शाह ने 2003 से लेकर 2013 तक अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाया। इनके बाद 2013 से 2023 तक निवर्तमान अध्यक्ष अजय आर्य का कब्जा रहा। इस बार पूर्व अध्यक्ष ने तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। इसके बाद भिनगा की जनता ने उन्हें सिरे से नकारते हुए तीसरे स्थान पर धकेल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें