श्रावस्ती। जिला कारागार बहराइच में निरुद्ध विचाराधीन बंदी फुलवरिया शाहपुर के मजरा भेंसरी निवासी रामफेरन पुत्र भुल्ली की पांच जनवरी को मौत हो गई थी। जिसकी मौत के कारणों की जांच सिविल जज प्रवर खंड व अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जयहिंद कुमार सिंह कर रहे हैं।
ऐसे में सिविल जज प्रवर खंड ने आमजन से अपील की है कि विचाराधीन बंदी राम फेरन की मृत्यु के संबंध में यदि कोई आपत्ति दर्ज कराना चाहे अथवा कोई तथ्य प्रकट करना चाहे तो वह सिविल जज प्रवर खंड के कार्यालय में तीन फरवरी तक किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित हो सकता है।