फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जगह-जगह धंसी इंटरलॉकिंग

Mon, 20 Jul 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बारिश के बाद मोहल्ला केशव नगर में धंसी इंटरलॉकिंग।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में पहली बारिश के बाद नगर पालिका परिषद भिनगा की इंटरलॉकिंग जगह-जगह धंस गई है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद कई मोहल्लों में यह दुर्दशा सामने आई। रविवार को केशवनगर के गेट नंबर दो के सामने यदुवंशी भवन के पास इंटरलॉकिंग धंसी दिखी। इसके कुछ आगे और भिनगा बस अड्डे के पास की गली में भी इंटरलॉकिंग धंस गई। राहगीरों ने बताया कि यह कार्य लगभग तीन महीने पहले ही करवाया गया था। विवाद के कारण अभी तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। गुल्ले, मंजूर और शोभाराम जैसे राहगीरों ने काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें