बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती स्थित बोधि वृक्ष का दर्शन-पूजन करते श्रीलंका के अनुयायी।
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती रविवार को श्रीलंका से आए अनुयायियों के 30 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु दीपालोक थेरो के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से बोधि वृक्ष का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान आयोजित बौद्ध सभा में भिक्षु दीपालोक ने कहा कि गौतम बुद्ध के अनमोल विचार जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। बौद्ध सभा के बाद अनुयायियों ने गंधकुटी, कौशाम कुटी, कच्ची कुटी-पक्की कुटी, जेतवन महाविहार, अंगुलिमाल गुफा आदि का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।