सोनवा थाने में खड़ी बरामद चोरी की मोटर साइकिलें।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सोनवा पुलिस ने गुरुवार रात एक बाग में छापा मारकर युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने चोरी की सात मोटर साइकिल बरामद की। युवक के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया था। इसके बाद स्थानीय पुलिस की ओर से मुखबिरों का सहारा लिया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक सोनवा बृजेश द्विवेदी ने गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर चंदर्खा बुजुर्ग से नैपुरा मार्ग स्थित रेशम फार्म के बगल आम के बाग में छापा मारा। जहां से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया।
उसकी पहचान गुरमीत सिंह उर्फ गुरमुख सिंह निवासी बाबागंज बैरिया थाना निघासन जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। उसके पास से पुलिस ने चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
यह बरामद हुई मोटर साइकिल
एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि गुरमीत सिंह के पास से बाइक यूपी 40 बी 9027, यूपी31 एन 9947, यूपी 31 जेड 6398, यूपी 46 ए 7641, यूपी 31 एडी 5733, यूपी 31 यू 8040 समेत एक अन्य मोटर साइकिल बरामद हुई है। सभी गाड़ियों को सोनवा थाने में खड़ा कराया गया है।