भारत-नेपाल सीमा पर लोगों को पूछताछ करते पुलिस व एसएसबी के जवान
श्रावस्ती। इंडो-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर सोमवार शाम मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ सीमा क्षेत्र में गश्त की। थाना प्रभारी टीम के साथ सीमा क्षेत्र के सागर गांव में संयुक्त पेट्रोलिंग की। इस दौरान सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को रोककर उनसे आवागमन संबंधी जानकारी ली गई और वाहन के प्रपत्रों की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि गश्त के दौरान सीमावर्ती गांव के लोगों से बातचीत कर उन्हें संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु दिखने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।