फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीमा पर चला सघन चेकिंग अभियान

Wed, 15 Jul 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर वाहनों की चेकिंग करते पुलिस व एसएसबी जवान।
विज्ञापन
श्रावस्ती। इंडो-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर सोमवार शाम सिरसिया थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने पुलिस व एसएसबी टीम के साथ संयुक्त गश्त की। उन्होंने संयुक्त टीम के साथ सुईया चेक पोस्ट व अन्य संवेदनशील स्थानों पर संयुक्त पेट्रोलिंग की। इस दौरान सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली गई और यात्रा संबंधी जानकारी ली। साथ ही चार पहिया व दो पहिया वाहनों को रोककर सघन चेकिंग की। थाना प्रभारी ने बताया कि संयुक्त पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों की रोकथाम सुनिश्चित करना और आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें