फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र की हुई शुरुआत

Thu, 15 Feb 2024 03:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। चहलवा में बुधवार को एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र की शुरुआत डीएम, सीडीओ व एमएलसी ने की। अधिकारियों ने कूड़ा प्रबंधन केंद्र व सामुदायिक वर्मी का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

डीएम कृतिका शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-दो के तहत गांवों में ठोस तथा तरल कचरा प्रबंधन के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिसके माध्यम से सफाई की स्थिति में सुधार लाकर उन्हें ओडीएफ प्लस गांव बनाया जा रहा है। एमएलसी साकेत मिश्र ने कहा कि गांवों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में कचरा एकत्रीकरण कार्य एवं निर्मित कचरा संसाधन केंद्र का संचालन किया जा रहा है। सीडीओ अनुभव सिंह ने कहा कि जिले में 259 ग्राम पंचायत को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का कार्य किया जा रहा है। अब तक 175 ग्राम पंचायतों में एक साथ स्वच्छता उत्सव का आयोजन कर ठोस कचरा प्रबंधन के लिए ग्राम पंचायतों में निर्मित कचरा संसाधन केंद्र का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल, डीडीओ रामसमुझ, डीपीआरओ नंदलाल, बीडीओ जयप्रकाश, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) डॉ. राजकुमार त्रिपाठी, हरिगेंद्र वर्मा व ग्राम प्रधान सहित आंगनगाड़ी कार्यकर्ता व आशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें