अनुदेशकों को सम्मानित करते जनप्रतिनिधि व अधिकारी।
- फोटो : अनुदेशकों को सम्मानित करते जनप्रतिनिधि व अधिकारी।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को अनुदेशक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अनुदेशकों को नमूना चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि यह मानदेय अनुदेशकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहायक होगा। एमएलसी साकेत मिश्रा ने मानदेय वृद्धि का विवरण देते हुए बताया कि यह पहले 7000 रुपये प्रतिमाह था, जो वर्ष 2015 में 8470 रुपये, वर्ष 2019 में 9000 रुपये और वर्ष 2026 में 17000 रुपये प्रतिमाह हो गया है। उन्होंने इस वृद्धि को निश्चित रूप से एक बड़ी वृद्धि बताया। इस अवसर पर विधायक इंद्राणी वर्मा, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, सीडीओ शाहिद अहमद और बीएसए आकांक्षा रावत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।