पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया का निरीक्षण करते डीएम, सीडीओ व एडीएम।
- फोटो : SRAWASTI
सिरसिया (श्रावस्ती)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया में अनुदेशिका डीएम के सवालों का जवाब नहीं दे पाई। इस पर डीएम द्वारा उससे भारत का नक्शा बनाने को कहा गया। इस पर अनुदेशिका नक्शा भी नहीं बना सकी। इस पर डीएम ने अनुदेशिका को सोमवार फटकार लगाते हुए बच्चों को पढ़ाए जाने वाले पाठ का स्वयं अच्छे से अध्ययन करने की नसीहत दिया।
डीएम ओपी आर्य ने सोमवार को सीडीओ अवनीश राय व एडीएम योगानंद पांडे के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल सिरसिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा सात में अनुदेशिका नीतू चौधरी द्वारा बच्चों को भूगोल का पाठ पढ़ाया जा रहा था।
नीतू चौधरी के पढ़ाने में गुणवत्ता न दिखने पर डीएम ने अनुदेशिका से ब्लैक बोर्ड पर भारत का मानचित्र बनाने को कहा। साथ ही मानचित्र बनाकर बच्चों को भारत दर्शन के बारे में बताने को कहा। इस पर अनुदेशिका न तो भारत का नक्सा बना पाई और न ही डीएम द्वार पूछे गए सवालों के जवाब ही दे सकी।
इस पर डीएम ने अनुदेशिका को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाने से पहले स्वयं पाठ का अध्ययन कर लें। फिर बच्चों को पढ़ाने की नसीहत दिया। उनके द्वारा छात्र उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण भी किया गया। जिसमें छात्रों की उपस्थिति कम मिलने पर नाराजगी जताते हुए छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ ने बच्चों को पाठ भी पढ़ाया।