फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिष्ठानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे : एएसपी

Thu, 25 Dec 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक करते एएसपी। - स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय सभागार में बुधवार को एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम की अध्यक्षता में व्यापारियों की मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात व सुरक्षा को लेकर व्यापारियों से सुझाव मांगे गए।
विज्ञापन


गोष्ठी के दौरान एएसपी ने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान पर अंदर व बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिए। इससे न सिर्फ प्रतिष्ठान की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि कई बार अपराधियों को पकड़ने में भी ये कैमरे काफी कारगर होंगे।

उन्होंने कहा कि अपनी दुकानों के सामने पर्याप्त जगह बनाकर रखें, जिससे दुकान पर आने वाले लोग सड़क की पटरी पर वाहन न खड़ा करें। व्यापारियों ने नगर में पार्किंग की व्यवस्था कराने के लिए कहा, जिससे नगर में लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन


इसके साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने, नए पिकेट स्थापित करने आदि की भी मांग की। इस मौके पर प्रमोद कुमार गुप्ता, मृदुल राजमोहन, रामजी सोनी, सूफी सगीर अहमद, यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें