फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध से प्रभावित होकर डाकू भी हुए अहिंसक : भिक्षु

Thu, 30 Apr 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गंध कुटी में प्रार्थना करते बौद्ध अनुयायी। - फोटो : गंध कुटी में प्रार्थना करते बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के बौद्ध अनुयायियों का दल पहुंचा। अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में गंध कुटी में पूजा की। इस दौरान बौद्ध भिक्षु ने कहा कि भगवान बुद्ध की वाणी व उनके विचार इतने प्रभावशाली थे कि हिंसक व्यक्ति को भी वह अहिंसक बना सकते थे। उनके संपर्क में आने पर अंगुलीमाल डाकू भी अपनी हिंसक प्रवृत्ति को त्यागकर उनके शरण में चला गया। सच्ची शांति बाहरी सुखों में नहीं, बल्कि आंतरिक संतोष व उत्तम विचारों से मिल सकती है। कभी किसी वस्तु की कामना न करने वाले को ही सच्चा सुख प्राप्त होता है। इस दौरान काफी संख्या में बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें