फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तीन एसएसबी जवानों को मिला डीजी डिस्क सम्मान

Thu, 30 Apr 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
एसएसबी मुख्यालय पर जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते कमांडेंट। - फोटो : एसएसबी मुख्यालय पर जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते कमांडेंट।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में बृहस्पतिवार को सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन बल कर्मियों को महानिदेशक डिस्क सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने की। उन्हाेंने बताया कि सहायक कमांडेंट अमित शर्मा, निरीक्षक राहुल कुमार और उप निरीक्षक कमल यादव को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए महानिदेशक डिस्क सम्मान व प्रशस्तिपत्र दिया गया है। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। सम्मेलन के दौरान कमांडेंट विभिन्न सीमा चौकियों से आए कमांडरों और जवानों के साथ ड्यूटी निर्वहन, भारत-नेपाल संबंध, सीमा सुरक्षा व साइबर सुरक्षा आदि मुद्दों पर चर्चा की। सम्मेलन में उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें