फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पटाखा दुकानों की जांच शुरू

Mon, 05 Oct 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मल्हीपुर आतिशबाजी की दुकान का निरीक्षण करते अ​ग्निशमन अ​धिकारी।।
विज्ञापन
श्रावस्ती। दीपावली को लेकर आतिशबाजी का सामान बाजार में पहुंचने लगा है। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग ने पटाखा दुकानों पर सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने फायर स्टेशन ऑफिसर संजय जायसवाल के साथ मल्हीपुर थाना क्षेत्र में करीमुल्ला खान की स्थायी आतिशबाजी की दुकान का निरीक्षण किया। टीम ने दुकान में अग्नि सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएफओ ने बताया कि सभी आतिशबाजी विक्रेताओं को निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कहीं भी लापरवाही मिलने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की जांच से दुकानदारों में भी सतर्कता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें