भैंसाही नाका का भ्रमण करते एनसीसी कैडेट्स।
श्रावस्ती। ऑल इंडिया यूपी ट्रेक के तहत सोमवार को एनसीसी कैडेट्स का दल एसएसबी की 62वीं वाहिनी के सी समवाय भैंसाही नाका पहुंचा। यहां कैडेट्स ने सीमा सुरक्षा में एसएसबी की भूमिका, दायित्व और जवानों के सामने आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि निरीक्षक संतोष कुमार मीना ने कैडेट्स को समवाय का भ्रमण कराया। इस दौरान ‘एसएसबी का रोल, टास्क व चुनौतियों का सामना’ विषय पर 20 मिनट का व्याख्यान हुआ। इसमें कैडेट्स को सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, कार्यप्रणाली और विभिन्न चुनौतियों से निपटने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में चार इंस्ट्रक्टर, 56 एनसीसी कैडेट्स और पांच एसएसबी कार्मिक मौजूद रहे।