श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शुक्रवार को एसपी ने रैतिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उन्होंने पीआरवी वाहनों सहित पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने के लिए आरआई को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य सुबह रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा पहुंचे जहां, उन्होेंने परेड ग्राउंड पहुंच कर रैतिक परेड की सलामी ली। साथ ही उन्होंने परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक की ओर से यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिलीं खामियों को दूर करने के लिए प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारियों को वर्दी में रह कर अपना कर्तव्य निर्वहन करने व जनता के साथ मधुर व्यवहार करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। साथ ही भोजनालय में पहुंच कर भोजन की गुणवत्ता जांची। डीसीआर, बैरक, शौचालय आदि का निरीक्षण किया, जहां मिलीं खामियों को दुरुस्त करने तथा सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। वहीं, आदेश कक्ष में एसपी ने सभी गार्द रजिस्टरों को चेक कर गार्द की सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।