फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने न्यायालय, तहसील, बैंक व ग्राहक सेवा केंद्र की जांचा सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला व तहसील न्यायालय सहित बैंक की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने न्यायालय परिसर, लॉकप व तहसीलों की सुरक्षा व्यवस्था जांची। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र में पड़ने वाली बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्रों व बाजारों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे की ओर से भिनगा स्थित दीवानी न्यायालय परिसर सहित सदर तहसील व तहसील में स्थापित बंदी लॉकप गृह की सुरक्षा व्यवस्था जांची गई। इस दौरान उन्होंने लॉकप व न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली। साथ ही साथ न्यायालय परिसर में भ्रमणशील रहकर अनाधिकृत रूप से आने-जाने वालों का प्रवेश रोकने का निर्देश दिया गया।
इसके साथ ही पुलिस कर्मियों ने नई बाजार व तहसील मार्ग का भ्रमण कर पटरियों पर अनाधिकृत रूप से वाहन न खड़ा होेने देने तथा अतिक्रमण को हटाने को कहा। जबकि अन्य थाना क्षेत्रों में उपनिरीक्षकों की ओर से तहसील व ब्लॉक परिसर सहित विभिन्न बैंक शाखाओं तथा ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने थाना क्षेत्र में पड़ने वाली विभिन्न बैंक शाखाओं व ग्राहक सेवा केंद्रों के आसपास, अंदर-बाहर सघन जांच कर बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की गई। साथ ही यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें