फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चीनी भंडारण पर दुकानों व गोदामों का किया निरीक्षण

Mon, 24 Aug 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 गिरंट बाजार में एक दुकान पर निरीक्षण करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
गिरंट बाजार। जिले में चीनी के बढ़े दामों के कारण त्योहार फीके हो रहे हैं। इस पर प्रशासन ने जमाखोरों पर शिकंजा कसना शुरू किया है। रविवार को मार्केटिंग इंस्पेक्टर अंकित कुमार पांडेय ने जमुनहा क्षेत्र की दुकानों व गोदामों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कुल 990 क्विंटल चीनी का भंडारण पाया गया। राकेश किराना स्टोर में 21 क्विंटल, गाजी ट्रेडिंग कंपनी में 150 क्विंटल और किशन एंटरप्राइजेज के पास 545 क्विंटल चीनी मिली। गौरव ट्रेडिंग कंपनी में 40 क्विंटल, श्री श्याम इंटरप्राइजेज में 200 क्विंटल तथा जनता एंटरप्राइजेज में 34.5 क्विंटल चीनी का भंडारण दर्ज हुआ। मार्केटिंग इंस्पेक्टर पांडेय ने बताया कि सत्यापन में सभी विक्रेताओं के पास सीमित स्टॉक था। दुकानदारों को नियमित रूप से पोर्टल पर भंडार की सीमा अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें