मल्हीपुर में पटाखे की दुकान का निरीक्षण करते अग्निशमन अधिकारी
श्रावस्ती। दीपावली पर्व को लेकर पटाखों की दुकानें सजने लगी हैं। ऐसे में लापरवाही के चलते पटाखों की दुकानों में कोई हादसा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार शर्मा टीम के साथ मल्हीपुर पहुंचे। उन्होंने अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल के साथ मल्हीपुर निवासी करीम उल्ला के स्थायी आतिशबाजी की दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुरक्षा मानकों के अनुपालन का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान फायरमैन हनुमंत मिश्रा, दीपक अवस्थी, सच्चिदानंद तिवारी भी मौजूद रहे।