फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नवरात्र में धीमी रहेगी डीजे की आवाज

Wed, 07 Oct 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना थाने में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में मौजूद लोग।
विज्ञापन
इकौना। नवरात्र पर्व को लेकर मंगलवार को इकौना थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता मजिस्ट्रेट विजय कुमार गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि सीओ भरत पासवान ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। सीओ ने बताया कि नवरात्र में डीजे की आवाज धीमी रखनी होगी। जुलूस में बड़े वाहन पर डीजे साउंड ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल पिकअप वाहन पर छोटे डीजे बजाए जा सकेंगे। बैठक में थाना प्रभारी परमानंद तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार समेत कन्हैया कसौंधन, सत्य प्रकाश गुप्ता, हेमा, घनश्याम मौर्य और मालिकराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें