पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में मौजूद यातायात पुलिस कर्मी
श्रावस्ती। सीओ यातायात अवधेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को यातायात कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सीओ ने यातायात प्रभारी व अन्य कर्मियों से यातायात ड्यूटी के दौरान होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उनके निराकरण के लिए यातायात प्रभारी को निर्देशित किया। सीओ ने बताया कि सभी यातायात कर्मियों को सुचारु, सुरक्षित व प्रभावी यातायात व्यवस्था के लिए निर्देशित किया है। साथ ही चालकों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, वाहन चेकिंग, यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने व प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया है।