तुलसीपुर (श्रावस्ती)। गिलौली निवासी नौ माह की मासूम की कमर में एएनएम ने टीका लगाया था। इसी के बाद मासूम की जांघ में सडृन पैदा हो गई।उसे बहराइच में भर्ती कराया गया है। मामले में मासूम के पिता ने एएनएम पर पैसा न मिलने के कारण टीकाकरण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए डीएम व सीएमओ को शिकायती पत्र दिया है।
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम गिलौली निवासी बरसाती का आरोप है कि दस अगस्त को वह सोनवा सीएचसी में तैनात एएनएम से अपनी नौ माह के पुत्री मुस्कान का टीकाकरण कराया था। टीकाकरण के दौरान एएनएम ने पैसे की मांग की थी। पीड़ितों के पैसा न देने पर एएनएम ने कोई गलत टीका लगा दिया। इसके बाद पीड़ित की पुत्री के टीका लगे स्थान पर सूजन व दर्द की शिकायत हुई।
पीड़ित के कई बार फोन करने के बाद भी एएनएम ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद पुत्री के कमर का एक हिस्सा पूरी तरह से सड़ गया। ऑपरेशन के बाद किसी तरह उसकी जान बच पाई। वहीं इस मामले में सीएमओ ने जांच कराने की बात कही है। संवाद