फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: झूले से गिरकर घायल किशोरी की मौत

Sat, 24 Jun 2023 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बेउ़सरा गांव में शुक्रवार को दो किशोरियां झूला झूल रही थी। इसी बीच पेड़ की डाल टूट जाने से दोनों किशोरियां नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के बाद परिवारीजनों ने बच्चियों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान शनिवार को एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम बेडसरा निवासी सचिन के घर के पास पेड़ पर झूला पड़ा हुआ था। गांव ही की राधिका (6) पुत्री ननकऊ व जल वर्षा (8) पुत्री बाबादीन झूला झूल रही थी। इसी बीच अचानक पेड़ की डाल टूट गई जिससे दोनों बच्चियां झूले से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुचे परिवारीजनों ने दोनों बच्चियों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया जहां इलाज के दौरान राधिका की मौत हो गई। जल वर्षा का इलाज चल रहा है। वहीं बच्ची की मौत के बाद घरवालों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें