श्रावस्ती। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) पर अब सप्ताह में सिर्फ एक दिन ही काउंटर साइन हो सकेगा। ऐसे में लोगों को अनावश्यक कार्यालय का चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। यह जानकारी डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने जारी आदेश जारी कर दी। डीआईओएस ने बताया कि टीसी जारी करते समय उस पर स्पष्ट रूप से कारण लिखें। साथ ही यदि कोर्ट के कार्यों में टीसी लगानी है तो एक प्रति कार्यालय के लिए अतिरिक्त बनाएं, जिसे रिकार्ड के लिए रखा जा सके।