फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Fri, 27 Mar 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र के औरैया निधान निवासी शारदा प्रसाद (65) को बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। चिकित्सकों की सूचना पर आई मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। गिलौला थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मुझे नहीं दी गई थी बहराइच के मेडिकल कॉलेज की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें