श्रावस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए डीएम ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्वाचित सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल छह दिसंबर को पूरा हो रहा है। रिक्ति भरने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रक्रिया शुरू हो गई है। घोषित कार्यक्रम के तहत 29 सितंबर से छह अक्तूबर तक नामांकन पत्र खरीदे व भरे जाएंगे। सात अक्तूबर को पत्रों की संवीक्षा और नौ अक्तूबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि तय है। मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा, जबकि 27 अक्तूबर को मतों की गणना की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।