महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को जिले के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि अभियान के तहत चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को मुख्य रूप से साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। सभी को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व संदिग्ध लिंक से होने वाले नुकसान व साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। सभी को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व यूपी काॅप एप व सीसीटीएनएस प्रणाली के तहत मिलने वाली ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।