फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: इंडो-नेपाल सीमा पर चला सघन चेकिंग अभियान

Mon, 08 Jun 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर वाहनों की जांच करते पुलिस व एसएसबी के जवान
विज्ञापन
श्रावस्ती। इंडो-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर शनिवार शाम सिरसिया थाना प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस व एसएसबी टीम के साथ सुईया बॉर्डर पहुंचे। उन्होंने संयुक्त टीम के साथ बाॅर्डर, सीमावर्ती गांवों व नो मेंस लैंड तक पैदल गश्त कर सुरक्षा परखी। इस दौरान सुईया बाॅर्डर पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। अभियान के तहत सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों को रोक कर उनकी तलाशी ली गई। साथ ही वाहन चालकों से यात्रा संबंधी विवरण व वाहन के प्रपत्रों की जांच की। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि संयुक्त पेट्रोलिंग व चेकिंग का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों की रोकथाम सुनिश्चित करना और आमजन में सुरक्षा की भावना को अधिक सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें