श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत सोमवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल आयोजित की। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक व डिजिटल अरेस्ट की जानकारी दी गई और बचाव के तरीके बताए गए।
साथ ही सभी को ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड रखने और ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। चौपाल में महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड लाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108, 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 आदि की भी विस्तृत जानकारी दी गई।