फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विधिक सहायता शिविर में योजनाओं की दी जानकारी

Tue, 27 Oct 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
- महिलाओं को जागरूक करती आरक्षी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को कटरा स्थित पशु बाजार में एडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में लघु विधिक सहायता एवं सेवा शिविर लगाया गया। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। एडीएम (न्यायिक) ने शिशु के जन्म के बाद जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि दुर्घटना या सर्पदंश से मृत्यु होने पर सरकार आर्थिक सहायता देती है। राजस्व, श्रम, कृषि, बैंकिंग और समाज कल्याण विभागों ने भी योजनाएं बताईं। मध्यस्थ अधिवक्ता हसमत हुसैन खान ने सस्ता, सुलभ न्याय नागरिकों का अधिकार बताया। सरिता मिश्रा ने मुख्यमंत्री बाल सेवा, कन्या सुमंगला और निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी। डॉ. शकील अहमद ने टीकाकरण के प्रति जागरूक कर दवाएं बांटीं। कर्मचारी दयाराम ने बताया कि एक नवंबर को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में मेगा विधिक सहायता शिविर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें