फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बोर्ड परीक्षा के लिए 40 केंद्र प्रस्तावित, 28 तक आपत्ति

Tue, 27 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 40 विद्यालयों को केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया है। जिले में हाईस्कूल के 14,134 और इंटरमीडिएट के 10,763 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। प्रस्तावित केंद्रों पर 28 अक्तूबर तक निर्धारित प्रारूप में आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित समय के बाद आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रस्तावित केंद्रों में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा, नीलम इंटर कॉलेज गिलौला, सीआरबी इंटर कॉलेज श्रावस्ती, जगतजीत इंटर कॉलेज, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला, एलबीएस इंटर कॉलेज वीरगंज, तपसी इंटर कॉलेज सेमरहना, अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा, बीपीएनआईसी अमवा, एसआरडीएसएचआरआईसी भंगहा, शिवराजी इंटर कॉलेज लालपुर और जनता इंटर कॉलेज पटना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें